Hot Posts

6/recent/ticker-posts

फिंगेश्वर पुलिस ने 6 जुआडियों तास खेलते पकड़ा fingeshwar police Ne 6 juadiyon ko Pakda 50 hajar 200₹ ke sath

फिंगेश्वर :- पुलिस द्वारा 50 हजार 2 सौ रूपये के साथ 06 जुआडियों को जुआ खेलते रंगे हांथो दबोचा गया।

जुआडियों के द्वारा रूपये पैसा का दांव लगा कर ग्राम परसदाकला मिशन तालाब के पास खेला जा रहा था, जुआ।


कार्यवाही थाना फिंगेश्वर|  


विवरण - गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध जुआ, सट्टा, गांजा, शराब पर रोक लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रों में मुखबीर एवं पेट्रोलिंग सक्रिया किया गया था। जो आज दिनांक 11/07/2025 को जरिये मुखबीर से थाना प्रभारी फिंगेश्वर को सूचना मिला कि कुछ लोग ग्राम परसदाकला मिशन तालाब के पास रूपये पैसे का हार-जीत का दांव लगा कर 52 पत्ती ताश में जुआ खेल रहे है।


 मुखबीर द्वारा बताये गये सूचना का तस्दीक हेतु थाने से हमराह स्टाफ के घटना स्थल पहुच कर घेराबंदी कर जुआ खेलते कुछ लोगों को रंगे हांथो पकड़ा गया। नाम पता पुछने पर उन्हो ने अपना नाम 01. अरूण कुमार साहू पिता तुलाराम साहू उम्र 30 वर्ष 02. हेमशंकर साहू पिता पुरानिक साहू उम्र 40 वर्ष 03. नेमीचंद देवांगन पिता रामजी देवांगन उम्र 50 वर्ष 04. पुनित राम निषाद पिता जेठन निषाद उम्र 52वर्ष 05 जागेश्वर डहरिया पिता नोहरदास डहरिया उम्र 23 वर्ष, 06 दोहाचंद सोनवानी पिता पुनारद सोनवानी उम्र 34 वर्ष साकिनान परसदाकला थाना फिंगश्वर जिला गरियाबंद छ0ग0 का रहने वाला बताये। घटना स्थल पर जुआडियों के कब्जे 52 पत्ती ताश के साथ कुल 50,200 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त जुआडियों का कृत्य अपराध धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना पाये जाने से जुआडियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान जुआडियों को समक्ष गवाहन के विधिवित गिरफ्तार किया गया।

 गरियाबंद पुलिस का अपील जुआ, शराब एक समाजिक बुराई है। समाज में रह कर इस प्रकार के बुराईयों से स्वयं दूर रहे एवं दूसरों को इस बुराई से दूर रहने की सलाह जरूर दें। गांव में इस प्रकार के गतिविधियों में संलिप्त लोगों की सूचना स्थानी पुलिस को सूचना देने पर, सूचना देने वाले की जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

 इस कार्यवाही में थाना फिंगेश्वर पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।


गिरफ्तार जुआडियों का नाम -👇🏻

01. अरूण कुमार साहू पिता तुलाराम साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम परसदाकला थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद। 

02. हेमशंकर साहू पिता पुरानिक साहू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम परसदाकला थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद।  

03. नेमीचंद देवांगन पिता रामजी देवांगन उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम परसदाकला थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद।  

04. पुनित राम निषाद पिता जेठन निषाद उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम परसदाकला थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद।  

05. जागेश्वर डहरिया पिता नोहरदास डहरिया उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम परसदाकला थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद। 

06. दोहाचंद सोनवानी पिता पुनारद सोनवानी उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम परसदाकला थाना फिंगश्वर जिला गरियाबंद

Post a Comment

0 Comments