गरियाबंद :- पुलिस जवानों द्वारा शस्त्र पूजा किया गया
विजयादशमी के अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस जवानों के द्वारा पुलिस लाइन गरियाबंद में शस्त्र पूजा किया गया।
विवरण - आज विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, जितेंद्र चंद्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, निशा सिन्हा अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद, गोपाल वैश्य उप पुलिस अधीक्षक पुलिस लाईन, सनत कुमार ठाकुर रक्षित निरीक्षक गरियाबंद, ओम प्रकाश यादव निरीक्षक थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद एवं पुलिस जवानों के द्वारा पारंपरिक शस्त्र पूजा का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह आयोजन रक्षित केंद्र गरियाबंद में सम्पन्न हुआ।
शस्त्र पूजा भारतीय परंपरा में शक्ति, साहस और आत्मरक्षा के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। यह पूजा न केवल सैन्य और पुलिस बलों के लिए विशेष महत्व रखती है, बल्कि यह हर उस व्यक्ति या संस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है जो देश, समाज और धर्म की रक्षा से जुड़ा हुआ है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा शस्त्रों की पूजा कर विजयादशमी की शुभकामनाएं दी और बल, शौर्य तथा धर्म की रक्षा के लिए सभी को संकल्पबद्ध किया गया।
विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। शस्त्र पूजा हमें यह याद दिलाती है कि शक्ति का प्रयोग सदा धर्म और न्याय के मार्ग पर होना चाहिए।
0 Comments